• Sat. May 16th, 2026

बरसाना की लठामार होली के लिए चलेंगी 110 बसें

ByVijay Singhal

Feb 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बरसाना में 9 मार्च को होने वाली लठामार होली की व्यवस्थाओं में रोडवेज निगम ने अतिरिक्त बसें संचालित करने का प्लान तैयार कर लिया है। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि इस बार 5 लाख श्रद्धालुओं के आने की उम्मीद को लेकर बरसाना के रूट पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इस बार 110 बसों का संचालन की रूपरेखा बनाई है। रोडवेज डिपो के वरिष्ठ लेखाकार संतोष अग्रवाल ने बताया कि 14 मार्च को होली है, लेकिन बरसाना में 9 मार्च को लठामार होली होगी। इसके लिए मथुरा-बरसाना रूट पर 110 अतिरिक्त रोडवेज बसें चलेंगी, जिससे की बाहर से आने वाले श्रद्धालुओं को वहां तक पहुंचने में कोई समस्या न आए। उन्होंने बताया कि पिछले वर्ष रोडवेज ने 70 बसों का संचालन इस रूट पर किया था, लेकिन इस बार 40 और अधिक बसें इस रूट पर संचालित होंगी। उन्होंने बताया कि कन्हैया के ब्रज में इस बार होली पर लगभग 27 लाख लोगों के आने की संभावना जताई जा रही है। इसमें से करीब दो लाख बरसाना की लठामार होली में पहुंचते थे, मगर इस बार बरसाना में करीब 5 लाख लोगों के आने की संभावना है। डिपो के अधिकारियों ने बताया कि मथुरा रोडवेज डिपो से 154 बसों का संचालन अलग-अलग रूटों पर होता है, बरसाना में होली पर अतिरिक्त बसों की मांग को लेकर आगरा, फिरोजाबाद सहित अन्य डिपो से बसें मथुरा आएंगी, जिनको बरसाना के साथ अन्य मार्गों पर संचालन होगा। उन्होंने बताया कि बरसाना को जाने वाले श्रद्धालुओं की भीड़ कई जिलों से पहुंचती है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.