• Sat. May 16th, 2026

साथी को चॉकलेट देकर रिश्ते में मिठास भरने का प्रयास

ByVijay Singhal

Feb 10, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वैलेंटाइन वीक के तीसरे दिन रविवार को प्रेमी जोड़ों ने चॉकलेट-डे पर चॉकलेट देकर एक-दूसरे से अपने प्यार का इजहार किया। शादीशुदा जोड़ों ने भी अपने साथी को चॉकलेट देकर प्यार की मिठास का अहसास करवाया। होली गेट, विकास बाजार में 10 से 2000 रुपये तक की कीमत में चॉकलेट व हैंपर्स उपलब्ध रहे। व्यापारियों ने बताया कि सामान्य दिनों की अपेक्षा चॉकलेट डे पर अच्छी बिक्री हुई। युवाओं ने इस दिन को खास तरीके से मनाने के लिए पहले ही सभी तैयारियां कर ली थीं। वैलेंटाइन वीक में हर दिन की अलग खासियत है। जो लोग प्रपोज डे पर अपनी बात प्रेमिका से नहीं कह पाते हैं वह चॉकलेट देकर अपनी बात कहने का प्रयास करते हैं। रविवार को बाजार में दुकानों पर चॉकलेट खरीदते युवाओं के चेहरे पर ऐसा ही कुछ देखने को मिला। वैलेंटाइन डे के चौथे दिन सोमवार को टेडी डे मनाया जाएगा। दुकानदारों ने भी इस मौके पर विभिन्न आकार में आकर्षक टेडी बीयर से दुकानों को सजाया हुआ है। कृष्णा नगर में गिफ्ट की दुकानों पर दिनभर युवाओं की भीड़ रही। युवा एक दिन पहले ही टेडी बीयर खरीदते नजर आए। बाजार में 100 से 3000 रुपये तक की रेंज में टेडी बीयर उपलब्ध रहे। इनमें डोरीमॉन, पिकाचू, पांडा, यूनिकॉर्न व अन्य वैरायटी के टेडी बीयर उपलब्ध हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.