हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोग फैरिंजाइटिस वायरल की चपेट में आ रहे हैं। वायरल के कारण गले में संक्रमण बढ़ रहा है और खांसी भी लोगों को परेशान कर रही है। ऐसे में उन्हें सांस लेने में भी दिक्कत हो रही है। चिकित्सकों का कहना है कि परामर्श के साथ दवाई का सेवन, ठंडी चीजों का सेवन न करना और बचाव ही सबसे अच्छा उपाय है। बदलता मौसम जनमानस का स्वास्थ्य बिगाड़ रहा है। सुबह सर्दी, दोपहर में धूप और रात में फिर ठंड। साथ ही कभी बूंदाबांदी और बारिश। इस बिगड़ते मौसम में अधिकांश लोग ओपीडी में वायरल फीवर और सर्दी से पीड़ित पहुंच रहे हैं। चेस्ट फिजिशियन की ओपीडी में प्रतिदिन करीब 250 लोगों में 50 फीसदी लोग इसी वायरस से पीड़ित हैं। डॉ. रवि माहेश्वरी के अनुसार इस वायरस में गले में सूजन, दर्द, लालपन, जुकाम और हल्के बुखार के साथ खांसी भी होती है। डॉ. रवि महेश्वरी का कहना है कि इस वायरस से बचने के लिए खानपान का ख्याल रखना बहुत जरूरी है। ठंडी खाद्य व पेय पदार्थों से दूरी बनाकर सुपाच्य पदार्थ और गुनगुना पानी का सेवन काफी फायदेमंद है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
