हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में मंगलवार को अचानक से धुआं उठता देख खलबली मच गई। लोगों को लगा कि आग लग गई है। सोशल मीडिया पर भी आग लगने की अफवाह वायरल होने लगी।आग लगने की सूचना मिलते ही पुलिस भी अलर्ट हो गई। माैके पर पहुंचकर जांच-पड़ताल की। इसमें स्थिति साफ हुई। मंदिर परिसर में नहीं बल्कि गाैशाला की खाली पड़ी जमीन पर यहां काम करने वाले लोगों ने आग लगा दी थी। एसपी सिटी डाॅ. अरविंद कुमार ने बताया कि श्रीकृष्ण जन्मभूमि परिसर में गाैशाला है। इसके आसपास काफी खाली मैदान है। यहां लकड़ी पड़ी हुईं थीं। इसमें यहां काम करने वाले लोगों ने आग लगा दी थी। उसका धुआं उठ रहा था। जन्मभूमि परिसर में किसी भी तरह की आग की कोई पुष्टि नहीं हुई है।
7455095736
Author: vijay.singhal1233
50% LikesVS
50% Dislikes
