हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बलदेव कस्बे के मुख्य मोती बाजार में बाइक सवार तीन मनचलों ने महिला पुलिसकर्मियों पर अनर्गल टिप्पणी कर दी। टोकने पर दो महिला पुलिसकर्मियों से धक्का-मुक्की कर मुख्य बाजार में हंगामा कर दिया। थाना पुलिस ने तीनों को पकड़ लिया। उपनिरीक्षक अनुराधा यादव ने बताया कि रीढ़ा तिराहे से थाना बलदेव की तरफ जा रहे बाइक सवार तीन युवक बिना नंबर की बाइक पर बार-बार हॉर्न बजाते हुए महिला पुलिसकर्मी के पीछे लग गए। तीनों अनर्गल टिप्पणी कर रहे थे। इस पर उन्हें पकड़ लिया तो वे धक्का मुक्की कर भागने लगे। सूचना पर थाना बलदेव से पहुंचे पुलिसकर्मियों से भी मनचलों ने धक्का-मुक्की की। थाना प्रभारी त्रिलोकी सिंह ने बताया हाथरस, सादाबाद के मिढ़ावली निवासी तीन युवकों को महिला पुलिसकर्मियों पर हॉर्न बजाने व टिप्पणी करने पर पकड़ा गया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
