हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में कृषि उत्पादन मंडी समिति ने मंडी शुल्क जमा न जमा करने पर 12 कारोबारियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए हैं। मंडी समिति ने 15 दिन में बकाया न चुकाने पर लाइसेंस निरस्त करने की चेतावनी दी है। इन पर करीब 45 लाख रुपये का राजस्व बकाया है। मंडी समिति में कारोबार कर रहे आढ़तियों को हर वर्ष मंडी शुल्क, विकास सेस, ब्याज, दुकान का प्रीमियम व किराया जमा करना होता है। पिछले कुछ वर्षों में कारोबारियों ने चेक जमा किए, वे भुगतान के लिए बैंक में जमा करने पर बाउंस हो गए तो कुछ ने जमा नहीं कराए। इस संबंध में मंडी समिति की ओर से नोटिस भी जारी किए गए, लेकिन कारोबारियों ने रकम नहीं जमा की। मंडी समिति सचिव उमेश चौधरी ने बताया कि नोटिस के बाद भी धनराशि जमा न करने वाले सभी आढ़तियों के लाइसेंस निलंबित कर दिए गए हैं। उन्हें 15 दिन का समय दिया गया है, इसके बाद भी चेक की धनराशि को ब्याज के साथ जमा नहीं किया तो लाइसेंस निरस्त कर दिए जाएंगे। साथ ही उनके खिलाफ रिपोर्ट भी दर्ज कराई जाएगी।
मंडी सचिव ने बताया कि इसमें सबसे बड़ी धनराशि 6,41,677 रुपये परेश कुमार एंड संस पर बकाया है। श्री मोहन ट्रेडर्स पर 6,27,789 रुपये, शगुनशिवा ट्रेडिंग कंपनी पर 5,32,597 रुपये, गौरीशंकर तुलाराम पर 4,59,378 रुपये, मूला भगत ट्रेडर्स पर 3,62,680 रुपये, हर्षित ट्रेडिंग कंपनी पर 3,36,235 रुपये, सांवलिया एंड संस पर 2,26,915 रुपये, संदीप कुमार जितेंद्र कुमार पर 3,10,923 रुपये, सचिन कुमार दिनेश कुमार पर 2,82,620 रुपये, कर्मवीर प्रधान ट्रेडिंग कंपनी पर 2,62,595 रुपये, रामस्वरूप सीताराम ट्रेडिंग कंपनी पर 2,58,133 रुपये, राधेश्याम ट्रेडिंग कंपनी पर 1,52,632 लाख रुपये बकाया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
