• Sat. May 2nd, 2026

कोसीकलां में लाठी-डंडा लेकर कुत्तों के पीछे दौड़ते रहे युवक

ByVijay Singhal

Jan 24, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां के ईदगाह कॉलोनी में घर के बाहर खेलते बच्चे पर कुत्तों के झुंड द्वारा हमले में मासूम की मौत के बाद लोगों में दहशत और आक्रोश है। कॉलोनी के लोग कुत्तों को मारने के लिए लाठी-डंडा लेकर इधर-उधर दौड़ रहे हैं। साथ ही महिलाओं ने अपने बच्चों को घरों में कैद कर रखा है। ईदगाह काॅलोनी निवासी हाशिम का तीन साल का बेटा सोफियान घर के बाहर खेल रहा था, तभी कुत्तों के झुंड ने हमला कर दिया था। कुत्ते बालक को खींच कर ले गए। परिवार के लोगों और काॅलोनी के लोगों ने किसी तरह उसे कुत्तों के मुंह से छुड़ाया। बाद में अस्पताल में उसकी मौत हो गई। कुत्तों के आतंक से आक्रोशित लोग बृहस्पतिवार को कुत्तों को मारने के लिए लाठी-डंडे लेकर घूमते रहे। कॉलोनी निवासी 8 वर्षीय अरमान पुत्र समीर पर एक साल पहले कुत्तों के झुंड ने हमला कर उसे घायल कर दिया था। नवाब की पत्नी शरीफन (68) पर करीब छह माह पहले कुत्तों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया था। कॉलोनी की समीर की पत्नी मुवीना, जलालुद्दीन की पत्नी कल्लों ने बताया कि कुत्ते उनके बकरों पर हमला कर घायल कर चुके हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.