• Wed. Apr 29th, 2026

कोसीकलां में घर के बाहर खेल रहे तीन साल के बच्चे को आवारा कुत्तों ने नोंच-नोंचकर मार डाला

ByVijay Singhal

Jan 23, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के कोसीकलां ईदगाह काॅलोनी में बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहे तीन वर्षीय मासूम सोफियान को आवारा कुत्तों के झुंड ने घेर लिया। नोंच कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। जब तक बच्चों ने घर जाकर सूचना दी, तब तक बच्चे की मृत्यु हो गई। ईदगाह काॅलोनी निवासी हासिम का तीन वर्षीय पुत्र सोफियान अन्य बच्चों के साथ घर के बाहर खेल रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि इसी दौरान वहां बैठे आवारा खूंखार कुत्तों के झुंड ने मासूम को घेर लिया। खींचते हुए जंगल की ओर ले गए। इस दौरान कुत्तों ने उसके पूरे शरीर को नोंच दिया। इसकी जानकारी बच्चों ने घर जाकर परिजनों को दी। जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक कुत्ते चेहरे और शरीर को नोंच चुके थे। आनन-फानन में परिजन मासूम को उपचार के लिए स्थानीय अस्पताल में ले गए। जहां हालत चिंताजनक होने पर चिकित्सकों ने उसे रेफर कर दिया। उपचार को ले जाते समय रास्ते में मौत हो गई। इस घटना से परिवार में कोहराम मचा हुआ है, तो वहीं काॅलोनी वासियों में दहशत का माहौल बना हुआ है। बताते हैं कि सोफियान घर में तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। क्षेत्रीय निवासी शाकिर लम्बरदार ने कहा कि घटनाओं की पुनरावृत्ति को रोकने के लिए प्रशासन कुत्तों की संख्या को नियंत्रित करने के लिए प्रभावी कदम उठाए। कई इलाकों में आवारा कुत्तों के बढ़ते आतंक से बच्चे और बुजुर्ग अकेले बाहर निकलने से डरते हैं।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.