हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। काकोरी कांड की किस्सागोई ने पांचजन्य प्रेक्षाग्रह में दर्शकों के दिलों में देशभक्ति का जोश भर दिया। डाॅ. हिमांशु बाजपेयी और वेदांत भारद्वाज की यह संगीतमय प्रस्तुति से राष्ट्र भक्ति का जज्बा हिलोरे मारने लगा। उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद की ओर से दास्तां ए काकोरी कार्यक्रम का आयोजन हुआ। शुभारंभ ब्रज तीर्थ विकास परिषद के उपाध्यक्ष शैलजा कांत मिश्र और एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय, सीईओ श्याम बहादुर सिंह, बिग्रेडियर आरएन शर्मा, पूर्व विधायक पंडित हुकुम चंद तिवारी ने संयुक्त रूप से किया। किस्सागोई के कलाकार डाॅ. हिमांशु बाजपेयी और वेदांत भारद्वाज ने मनोज मेहता के साथ काकोरी कांड की प्रस्तुति की शुरूआत की।
बोले, बात 9 अगस्त 1925 की है। इतिहास के पन्नों में यह दिन बहुत खास है। असहयोग आंदोलन के बाद इस घटना ने अंग्रेजी हुकूमत को हिलाकर रख दिया था। काकोरी कांड को अशफाकुल्लाह खां और पंडित रामप्रसाद बिस्मिल ने आठ साथियों के साथ मिलकर अंजाम दिया। घटनाक्रम को जिस तरह कलाकारों ने प्रस्तुत किया गया उससे समा बांध दिया। चलती ट्रेन में सरकारी खजाना लूटने की घटना के साथ उन्होंने अशफाकुल्लाह और बिस्मिल की राजनैतिक विचारधारा और आजादी के लिए किए गए संघर्ष को भी बताया। हिंदू-मुस्लिम एकता का प्रतीक इनकी दोस्ती का भी खूबसूरती के साथ वर्णन किया। इस मौके पर पूर्व विधायक श्याम सिंह अहेरिया, पवन चतुर्वेदी, नवीन मित्तल, ठाकुर राजेंद्र सिंह, जनार्दन शर्मा, अमित जैन, तीर्थ विकास परिषद के डिप्टी सीईओ सतीश चंद, विकास प्राधिकरण के ओएसडी प्रसून द्विवेदी, गीता शोध संस्थान के निदेशक दिनेश खन्ना आदि रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
