हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मथुरा-गोवर्धन मार्ग पर नवनिर्मित कल्याणं करोति नेत्र संस्थान का शुभारंभ बुधवार को गणेश प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप जलाकर किया गया। इस दौरान 11 बच्चों को चश्मे बांटे गए। मुख्य अतिथि नोबेल शांति पुरस्कार विजेता कैलाश सत्यार्थी ने कहा कि शास्त्रों में उल्लेख है कि 100 हाथों से कमाओ और हजार हाथ से दान करो। सात करोड़ लोग नेत्र हीन हैं। इनमें से 80 फीसदी को भी उपचार मिला होता तो वे भी दुनिया देख पाते। इस नेत्र संस्थान से लाखों लोग लाभान्वित होंगे। संत गोविंदानंद तीर्थ महाराज ने कहा कि किसी के जीवन में रोशनी भरने के समान कोई पुण्य नहीं होता। संत कौशल किशोर महाराज ने कहा कि शास्त्रों में परोपकार को सबसे बड़ा पुण्य कहा गया है। महेशानंद सरस्वती ने कहा कि संस्थान से किसी भी रूप में जुड़ा व्यक्ति पुण्य का भागी है। जीएलए विश्वविद्यालय के कुलाधिपति नारायण दास अग्रवाल, जमुना लाल बजाज फाउंडेशन के चेयरमैन शेखर बजाज, बीएचयू के पूर्व कुलाधिपति गिरीश त्रिपाठी ने भी नेत्र संस्थान से लाखों लोगों को लाभ मिलने की उम्मीद जताई। फैमिली फाउंडेशन, यूएसए के रमेश गनात्रा, रमेश उमा गनात्रा ने कहा कि संस्थान के समर्पण भाव ने यहां आकर सहयोग करने के लिए विवश कर दिया। एसएसपी/डीआईजी शैलेश कुमार पांडेय ने कहा कि प्रकृति का आनंद बगैर नेत्रों के नहीं लिया जा सकता है। संचालन सचिव सुनील कुमार शर्मा ने किया। संस्थाध्यक्ष बाबा बलराम दास, विधायक ठा. मेघश्याम सिंह, ओम प्रकाश धानुका, नयन दलाल यूएसए, अदिश जैन यूएसए, उमाकांत अग्रवाल, धनेश मित्तल, कल्याण दास अग्रवाल, दीनानाथ अग्रवाल, बीड़ी अग्रवाल, राधेश्याम सिंघल आदि मौजूद रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
