• Wed. Apr 29th, 2026

यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल कर्मियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और अभद्रता के विरोध में किसानों ने किया नारेबाजी प्रदर्शन

ByVijay Singhal

Jan 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा में भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला सचिव मानसिंह चौधरी से मंगलवार को यमुना एक्सप्रेस-वे के मांट टोल प्लाजा पर स्थित टोल कर्मियों द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और अभद्रता के विरोध में आज यमुनाएक्सप्रेस-वे के मांट टोल प्लाजा पर भारतीय किसान यूनियन भानु के सैकड़ों आक्रोशित कार्यकर्ताओं ने टोल कर्मियों के दुर्व्यवहार व अभद्रता के खिलाफ ज़ोरदार नारेबाजी प्रदर्शन किया। बताया गया कि मंगलवार को भारतीय किसान यूनियन भानु के जिला सचिव मानसिंह चौधरी यमुना एक्सप्रेस-वे से होकर बाजना से मथुरा जा रहे थे। तभी मांट टोल प्लाजा पर टोल कर्मियों ने भारतीय भानु के जिला सचिव मानसिंह चौधरी की गाडी को मैसेज होने के बाद भी रोक दिया। और उनसे दुर्व्यवहार करते हुए अभद्रता कर की गई। जब इस बात की जानकारी भारतीय किसान यूनियन भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ और जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पहलवान को लगी तो उन्होंने आज वुधवार को सैकड़ों कार्यकर्ताओं के साथ टोल कर्मियों के द्वारा किए गए दुर्व्यवहार और अभद्रता के विरोध में टोल कर्मियों के खिलाफ कार्यवाही की मांग करते हुए जोरदार नारेबाजी प्रदर्शन किया गया। किसानों द्वारा नारेबाजी प्रदर्शन करने की जानकारी मांट टोल प्लाजा के मेनेजर और मांट टोल चौकी प्रभारी को लगी तो वह मौके पर पहुंचे। जहां टोल प्लाजा के मैनेजर ने सैकड़ों आक्रोशित किसानों द्वारा मांट टोल प्लाजा पर किए जा रहे प्रदर्शन को लेकर किसानों से बातचीत की और दोषी टोल कर्मचारियों के खिलाफ कार्यवाही करने का आश्वासन देने और भविष्य में ऐसा न किए जाने का भरोसा दिलाया। तब जाकर किसान शांत हुए और आश्वासन मिलने के बाद किसानों ने प्रदर्शन को समाप्त किया। वहीं प्रदर्शन करने वालों में भारतीय भानु के राष्ट्रीय प्रवक्ता हरेश ठैनुआ, जिलाध्यक्ष देवेन्द्र पहलवान, राष्ट्रीय सचिव विजयपाल सिंह चौधरी, रोहतास, माधव तेहरिया, अंकित तेहरिया, जगदीश रावत, भगवान सिंह, सुरेन्द्र सिंह, गिरिराज सिंह हवलदार, अनिल सरपंच, किशनपाल सिह चौधरी, विष्णु चौधरी, छत्रपाल सिंह, रंजित चौधरी, भोलू पहलवान, मूला चौधरी, भूरा चौधरी, विजय सिंघल आदि कार्यकर्ताओं द्वारा यमुना एक्सप्रेस-वे पर टोल कर्मियों के दुर्व्यवहार और अभद्रता के विरोध में कार्यवाही की मांग को लेकर जोरदार नारेबाजी प्रदर्शन किया गया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.