• Tue. Apr 28th, 2026

महापौर ने अधिकारियों से मांगा अटकी फाइलों का ब्योरा

ByVijay Singhal

Jan 22, 2025
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। नगर निगम की राजनीति दिन-प्रतिदिन गर्माती जा रही है। पार्षदों द्वारा मोर्चा खोलने के बाद महापौर विनोद अग्रवाल ने अधिकारियों से अनियमितता के आधार पर अटकी पड़ीं फाइलों का ब्योरा मांगा है। उन्होंने नगर आयुक्त की ओर इशारा करते कहा कि बीती दिनों कार्यकारिणी की बैठक में सर्वसम्मति से पास प्रस्तावों के बारे में जानकारी दें, ताकि आगामी बोर्ड बैठक में आगे की दिशा तय की सके। महापौर ने बताया कि एक अक्तूबर 2024 को आयोजित कार्यकारिणी की बैठक में 29 प्रस्ताव सर्वसम्मति से पास हुए थे। इसमें नगर आयुक्त शशांक चौधरी ने कुछ प्रस्तावों पर आपत्ति जताते हुए अधर में लटका दिया है। ऐसे में अगली बोर्ड बैठक का एजेंडा तैयार करने के लिए यह जानना आवश्यक है कि नगर आयुक्त ने किन प्रस्तावों को पास किया है और कितनों को अधर में लटका दिया है। उन्होंने बताया है कि इस संबंध में नगर आयुक्त का पत्राचार भी किया है, लेकिन नगर आयुक्त ने अभी तक कोई जवाब नहीं दिया है। इन प्रस्तावों का ब्योरा आने के बाद ही बोर्ड बैठक संभव हो सकेगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.