• Thu. Feb 12th, 2026

बेलवन में महालक्ष्मी के दर्शनों को उमड़ी भीड़

ByVijay Singhal

Dec 9, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट में गांव जहांगीरपुर के निकट यमुना किनारे बेलवन मंदिर पर लगे मेला के दौरान मां लक्ष्मीजी के दर्शनों के लिए पौष माह के पहले बृहस्पतिवार को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। भक्तों ने दर्शन कर मनौती मांगी। भंडारे में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। बेलवन में पौष माह के पहले बृहस्पतिवार को मां लक्ष्मीजी के दर्शन का महत्व है। तड़के से बेलवन में श्रद्घालु पहुंचने लगे। मंदिर में लक्ष्मीजी के दर्शन के लिए शाम तक भीड़ उमड़ती रही। दूरदराज से आए श्रद्धालुओं ने कतार में घंटों इंतजार कर मां के दर्शन कर मनौती मांगी। यहां चल रहे भंडारे में खिचड़ी का प्रसाद ग्रहण किया। दर्शनों को आई भीड़ से रास्ते में जगह-जगह जाम लगने के कारण श्रद्धालुओं को परेशानी का सामना करना पड़ा। श्रद्घालुओं ने मंदिर पर भंडारा किया। इसमें श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। मेला में महिलाओं और बच्चों ने झूलों का आनंद और चाट-पकौड़ी का स्वाद लिया। महालक्ष्मी ग्राम सेवा समिति के अध्यक्ष सत्यप्रकाश सिंह ने बताया कि पौष माह में पांच मेलों का आयोजन होगा। मथुरा से आईं मनीषा ने बताया कि वह पांच वर्षों से यहां आ रही है। मांट थाना प्रभारी निरीक्षक ललित भाटी आधा दर्जन से अधिक थानों के पुलिस बल के साथ मौजूद रहे। धर्मवीर सिंह, किशोरी लाल, उदय सिंह, गिरधारी लाल, जवाहर सिंह, खेमों ठाकुर आदि मौजूद रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.