• Thu. Feb 12th, 2026

मजदूर ने पानी की जगह भूल से पीया एसिड हुआ बेहोश, जिला अस्पताल से आगरा किया रेफर

ByVijay Singhal

Dec 9, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के थाना हाईवे इलाके में मजदूर की एसिड पीने से हालत खराब हो गई। 40 वर्षीय मजदूर ने मथुरा के सौंख रोड पर पानी पीने के चक्कर में भूल से एसिड पी लिया। हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल में भर्ती कराया जहां हालत खराब होने पर उसे आगरा रेफर कर दिया। मलखान पुत्र राम सिंह मजदूर फिरोजाबाद कोटला चुंगी का रहने वाला है। मलखान सौंख रोड के समीप मजदूरी कर रहा था। इसी दौरान उसे अचानक प्यास लगी। मजदूर पानी पीने के लिए जब गया तो वहां दो बोतल रखी थी जिसमें से एक में पानी और दूसरे में एसिड था। मलखान ने पानी के बोतल की जगह भूल से एसिड वाली बोतल उठा ली और प्यास बुझाने के लिए पी गया। मलखान ने जैसे ही एक घूंट एसिड पिया तो अचानक शरीर के अंदर जाते ही बेचैनी हुई और बेहोश हो गया। मौके पर मौजूद अन्य मजदूरों ने इसकी जानकारी पुलिस को दी और उसे घायल अवस्था में जिला अस्पताल ले कर गए। जहां डॉक्टरों ने उसे प्राथमिक चिकित्सा दी और उसे आगरा रेफर कर दिया। जानकारी मिलने पर इलाका पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने एम्बुलेंस से मजदूर को जिला अस्पताल में भर्ती कराया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.