• Fri. Nov 13th, 2026

मथुरा शहर का ह्दयस्थल होलीगेट पर एक घंटे तक जाम

Byvijay.singhal1233

Dec 8, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। शहर के ह्दयस्थल होलीगेट पर बुधवार को जाम में सैकड़ों वाहन फंसे रहे। एंबुलेंस को भी निकलने का रास्ता नहीं मिल सका। करीब एक घंटे तक लगे लंबे जाम में वाहन चालक जद्दोजहद करते नजर आए। जाम को खुलवाने के लिए पुलिस का कोई नुमाइंदा नहीं दिखा। ट्रैफिक पुलिस भी नदारद रही। दरअसल, अभिषेक यादव जब पुलिस कप्तान थे तो शहर में जाम पर काफी हद तक सफलता पाई थी। ट्रैफिक, थाना पुलिस व होमगार्ड भीड़भाड़ वाले स्थानों पर तैनात रहे। नो एंट्री में वाहनों का प्रवेश रोक दिया। अब शैलेष पांडेय ने चार्ज संभाला तो पुलिस व्यवस्था बदल गई। बुधवार को होलीगेट से आर्यसमाज रोड, कोतवाली रोड, विश्रामघाट और जिला अस्पताल तक चारों ओर वाहनों की लंबी-लंबी लाइनें लगी रहीं। जाम में एंबुलेंस भी फंस गई। इसेे भी निकलवाने के लिए पुलिसकर्मी नहीं दिखा जबकि होलीगेट पर हर समय पुलिस पिकेट के साथ ट्रैफिक पुलिस के जवान तैनात रहते हैं। वाहन चालकों ने स्वयं व्यवस्था बनाकर एंबुलेंस को निकलने के लिए रास्ता दिया। सनी ठाकुर ने बताया कि मसानी, श्रीकृष्ण जन्मस्थान के समीप ट्रैफिक पुलिस की क्रेन श्रद्धालुओें के वाहनों को टोइंग करने में लगी रहती है। चालान करने के लिए मोबाइल फोन चलने लगता है। वहीं मसानी से नो एंट्री में बड़े वाहनों को जाने दिया जाता है। भूपेंद्र कुमार का कहना है कि शहर में जाम लगने का मुख्य कारण नो एंट्री में वाहनों को प्रवेश कराना है।
देवेश कुमार शर्मा, एसपी ट्रैफिक ने कहा, शहर को जाम से मुक्त कराने के लिए प्लान तैयार किया जा रहा है। जल्द ही इसे मूर्तरूप दे दिया जाएगा। अगर नो एंट्री में बड़े वाहन प्रवेश कर रहे हैं तो उन पुलिसकर्मियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।

7455095736
50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.