हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के बरसाना के गांव ब्रिजवारी में बिजली का बिल बकाया होने पर कनेक्शन काटने गई बिजली विभाग की टीम पर दो महिला समेत चार लोगों ने लाठी डंडे और ईंटों से हमला कर दिया। इससे एक विद्युतकर्मी घायल हो गया। बुधवार को नंदगांव के गांव ब्रिजवारी में जेई सूर्यकुमार वर्मा, देवेंद्र प्रताप सिंह, घनश्याम, चंद्रप्रकाश आदि की अगुवाई में ब्रजवारी गांव में ओटीएस योजना के अंतर्गत शिविर लगाया गया। इस दौरान बकाएदारों के कनेक्शन काटे जा रहे थे। कनेक्शन काटने गई टीम पर मुकेश कुमार, गोविंद राम, उर्मिला, हेमा उर्फ हेमलता ने मिलकर जेई व राधेश्याम पर लाठी डंडों से मारपीट करते हुए ईंट फेंकने लगे। इस घटना में लाइन मेन राधेश्याम का सिर फट गया और हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जेई ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व जान से मारने की नीयत से हमला कर सिर फोड़ने का मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। इस घटना में लाइन मेन राधेश्याम का सिर फट गया और हमलावर जान से मारने की धमकी देते हुए चले गए। जेई ने आरोपियों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा व जान से मारने की नीयत से हमला कर सिर फोड़ने का मुकदमा दर्ज कराया। इंस्पेक्टर अरविंद कुमार निर्वाल ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
100% LikesVS
0% Dislikes
