हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के हाई सिक्योरिटी जोन में बुधवार शाम हाथरस के तीन किशोरों ने ड्रोन उड़ा दिया। इस क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पूरी तरह प्रतिबंध है। ड्रोन को उड़ता देख सुरक्षा में लगे जवानों में खलबली मच गई। पुलिस ने तीनों किशोरों को हिरासत में ले लिया। उन्होंने बताया कि जानकारी के अभाव में उन्होंने ड्रोन उड़ाया। बाद में उन्हें हिदायत देकर छोड़ दिया गया। हालांकि, ड्रोन उड़ने से सुरक्षा में चूक के सवाल पर अधिकारियों ने चुप्पी साध ली। श्रीकृष्ण जन्मस्थान और शाही मस्जिद ईदगाह का विवाद न्यायालय में विचाराधीन है। यहां तीन स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था है। सुरक्षा की दृष्टि से इस क्षेत्र में ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी लगी है। अधिकारियों ने हाई सिक्योरिटी जोन भी घोषित किया है। बुधवार शाम छह बजे श्रीकृष्ण जन्मस्थान के बाहर स्थित हनुमान मंदिर के पास से कुछ युवकों ने ड्रोन उड़ा दिया। जन्मस्थान के ऊपर ड्रोन की लाइट को देख सुरक्षा में तैनात अधिकारियों के होश उड़ गए। गोविंद नगर थाने को सूचना देकर अलर्ट जारी किया गया। पुलिस ने ड्रोन उड़ाने वाले तीन किशोरों को हिरासत में लिया और थाने लाकर पूछताछ की। पूछताछ में किशोरों ने बताया, वह हाथरस जिले के रहने वाले हैं। क्रिसमस की छुट्टी पर श्रीकृष्ण जन्मस्थान घूमने आए थे। उनको नहीं पता था कि यहां पर ड्रोन उड़ाने पर पाबंदी है। पूछताछ के बाद पुलिस ने तीनों किशोरों की आधार कार्ड, मोबाइल नंबर समेत कई जानकारियां लेकर उनको छोड़ दिया। ड्रोन उड़ाने को लेकर जानकारी देने के अधिकारी कतराए। श्रीकृष्ण जन्मस्थान के हाई सिक्योरिटी जोन में ड्रोन उड़ाने के मामले सुरक्षा की जिम्मेदारी संभाल रहे अधिकारी कुछ भी बताने से कतराते रहे। एसपी सुरक्षा बजरंग बली ने ड्रोन उड़ने की बात स्वीकार की है, लेकिन किशोरों के पकड़े जाने की जानकारी से इनकार किया। गोविंद नगर थाना प्रभारी कमलेश सिंह ने पहले कहा कि उन्हें इस संबंध में कोई जानकारी नहीं है। इसके बाद उन्होंने कहा कि हाथरस के किशोरों की उम्र 15 से 16 वर्ष के बीच में थी। वह घूमने आए थे। जानकारी न होने के कारण उन्होंने ड्रोन को उड़ा दिया। पड़ताल के बाद उनको छोड़ दिया गया।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
