हिदुस्तान 24 न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राजकीय रेलवे पुलिस ने चेकिंग के दौरान प्लेटफार्म संख्या आठ आगरा साइड से दो शातिर चोरों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से पांच मोबाइल फोन, लेपटाप व वायरलेस माउस बरामद किए हैं। बरामद सामान की कीमत दो लाख बीस हजार रुपये बताई गई है। थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि उप निरीक्षक अमित कुमार बालियान, उप निरीक्षक अमित कुमार सिंह पुलिस टीम के साथ प्लेटफार्म संख्या आठ पर आगरा एंड की ओर पहुंचे तो वहां पुलिस को दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस ने दोनों की तलाशी ली और पूछताछ की। पुलिस के अनुसार युवकों के पास से पांच मोबाइल और एक लेपटाप, वायरलेस माउस व कॉसियो कंपनी की घड़ी अदि बरामद हुई। पुलिस के अनुसार गिरफ्तार अभियुक्तों में कन्हैया निवासी भैंसा थाना रिफाइनरी व कैलाश उर्फ काला निवासी गढ़ी धनू, थाना इगलास, अलीगढ़ हैं। पुलिस को गिरफ्तार अभियुक्तों ने बताया कि दोनों स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों के सामान और मोबाइल आदि की चोरी करते हैं। बरामद सामान भी उन्होंने चोरी किया था।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
