हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना बलदेव के अंतर्गत कंजौली घाट से मडोरा के मध्य पैदल आ रहे मजदूर युवक की अज्ञात वाहन की टक्कर से मौत हो गयी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव पोस्टमार्टम को भेज दिया है। गांव मडोरा, बलदेव निवासी बबूल (35) आगरा मजदूरी करने गया था। वह मजदूरी करने के बाद रैपुराजाट के समीप से कंजौली घाट की ओर से गांव के लिए वाहन न मिलने पर पैदल ही गांव की ओर आ रहा था। रास्ते में अज्ञात वाहन चालक ने उसे टक्कर मार दी। इसके चलते वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसकी जानकारी होने पर राहगीरों ने उसे उपचार को भेज परिजनों को सूचना दी। चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। इसकी जानकारी होने पर परिवार में कोहराम मच गया। मृतक अपने पीछे पत्नी के अलावा छोटे-छोटे तीन बच्चे छोड़ गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
