• Thu. Feb 12th, 2026

गोवर्धन के अडींग में बिजली के खंभे से भिड़ा ट्रक,11 खंभे टूटकर गिरे, 700 घरों की बिजली आपूर्ति ठप

ByVijay Singhal

Dec 8, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के गोवर्धन तहसील क्षेत्र के अडींग गांव के गामोती मोहल्ला में बीती देर रात एक ट्रक रामपुर जाते समय विद्युत पोल से टकरा गया। ट्रक के विद्युत पोल से टकराने से निकली चिंगारी से बचने के लिए ट्रक ड्राइवर अपना संतुलन खो बैठा। ट्रक में फंसे विद्युत तारों की वजह से लगभग 11 विद्युत पोल जमीन पर आ गिरे। इसके कारण लगभग 700 घरों की विद्युत आपूर्ति ठप हो गई। गनीमत रही कि देर रात होने की वजह से कोई जनहानि नही हुई।जानकारी के मुताबिक  रात 2:30 बजे ट्रक संख्या R J 11, GB.6198 अडींग से गामैती मोहल्ला होते हुए रामपुर की ओर जा रहा था। तभी ट्रक मैं एक विद्युत तार फंस गया। इससे जोर से चिंगारी उठने लगी। वहीं ट्रक चालक अपने आप को बचाते हुए ट्रक को भगाने लगा। इससे करीब 11 विद्युत खंभे टूट कर नीचे गिर गए। गनीमत रही कि हादसा देर रात्रि में हुआ। अगर दिन में होता तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था। वही विद्युत खंभा टूटने पर विद्युत विभाग का लाखों से अधिक का नुकसान हुआ है। जिसमें मोहोल्ला के करीब 700 घरों की लाइट गुल हो गई है। वहीं सूचना पर पहुंचे विद्युत कर्मियों द्वारा घटना की सूचना स्थानीय पुलिस और विद्युत विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों को दी गई। मौके पर पहुंचे विद्युत कर्मियों ने लाइट को रात में ही बंद कराया तब जाकर ग्रामीणों ने राहत की सांस ली। और ट्रक चालक मौके से फरार हो गया। वही इस मामले में जानकारी देते हुए ग्रामीण जगदीश प्रसाद ने बताया कि रात्रि लगभग 2: 30 के करीब एक ट्रक गांव अडींग से होते हुए रामपुर के लिए जा रहा था , जहां विद्युत पोलो से नीचे लटके विद्युत तारो में ट्रक फस गया , जिसके कारण तेज गति से विद्युत चिंगारी उठी जिसे देख ट्रक ड्राइवर घबरा कर बचने के चक्कर मे ट्रक को भगाने लगा जिसके कारण गामेटी महोल्ला के लगभग 11 विद्युत पोल गिर गए है , जिसके कारण गांव के लगभग 700 घरों की विद्युत आपूर्ति पूरी तरह ठप हो गयी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.