हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। गोवर्धन में विश्व हिंदू परिषद एवं बजरंग के तत्वावधान में मंगलवार को श्री हनुमान चालीसा का पाठ बैवला थोक , हनुमान जी मंदिर आन्यौर में किया गया। सभी सनातनियों ने एक स्वर में श्री हनुमान चालीसा का पाठ कर प्रसाद वितरण किया।
विहिप गोवर्धन प्रखंड अध्यक्ष श्रेयस गुजराती ने कहा कि भारत की पावन भूमि संतों की है किसी सैंटा की नहीं। भारत की धरती श्रीराम, श्रीकृष्ण, श्री हनुमान, भगवान परशुराम की जन्मभूमि और कर्मभूमि है। यह भूमि राजा भरत, राजा विशाल, दानवीर कर्ण, भक्त रविदास व महर्षि बाल्मिकी द्वारा सेवित है। जिस भूमि की रक्षा के लिए महाराणा प्रताप, वीर शिवाजी, भगतसिंह व चन्द्रशेखर आजाद ने अपने प्राणों की आहुति दी है। ऐसी भूमि की भावी पीढ़ी को सैंटा बनाकर हम गलत संस्कार देते है। हमें इस दिन प्लास्टिक के पौधों की नहीं तुलसी के पौधे के पूजन का संदेश देना चाहिए। उन्होंने सभी सनातनियों से तुलसी पूजा करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्लास्टिक का पेड़ ऑक्सीजन देने लगे तो क्रिसमस मना लेना वरना तुलसी के नीचे एक दीपक जरूर जला देना। इस अवसर पर अभिषेक सिंह, राम शर्मा, अमन कौशिक, नीरज, लक्ष्मण, शुभम सहित तमाम गौ सेवक उपस्थित रहे।
7455095736
