• Sun. May 24th, 2026

बीएसए कॉलेज में हर्षोल्लास से मनाया गया 69वां स्थापना दिवस एवं दीक्षांत समारोह

ByVijay Singhal

Dec 24, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। बीएसए कॉलेज में 69वां स्थापना दिवस एवं दीक्षांत समारोह भव्यता और उल्लास के साथ मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री अरुण पांचजन्य, विभाग प्रचारक, मथुरा; कार्यक्रम अध्यक्ष श्री जयंती प्रसाद अग्रवाल, अध्यक्ष, अग्रवाल शिक्षा मंडल; प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा; तथा विशिष्ट अतिथि श्री देवेंद्र गर्ग, श्री महेश बंसल और श्री अनुज गर्ग ने मां सरस्वती व बाबू शिवनाथ जी के चित्र पर दीप प्रज्वलन और माल्यार्पण करके किया।
छात्राओं ने सरस्वती वंदना और स्वागत गान प्रस्तुत कर माहौल को भक्तिमय बना दिया। दीक्षांत समारोह के अंतर्गत स्नातक और परास्नातक कक्षाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले 50 छात्र-छात्राओं को स्वर्ण, रजत और कांस्य पदक के साथ प्रमाण पत्र प्रदान किए गए। खेल और एनसीसी में भी उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को सम्मानित किया गया।
मुख्य अतिथि श्री अरुण पांचजन्य ने अपने संबोधन में भारतीय समाज में सेवा भावना के महत्व को रेखांकित करते हुए छात्रों को राष्ट्रबोध, समाजबोध और आत्म अनुशासन का पाठ पढ़ाया। प्राचार्य डॉ. ललित मोहन शर्मा ने बाबू शिवनाथ जी के योगदान का स्मरण करते हुए उन्हें सच्चे अर्थों में महर्षि बताया। कार्यक्रम अध्यक्ष श्री जयंती प्रसाद अग्रवाल ने महाविद्यालय के लिए अग्रवाल शिक्षा मंडल की निरंतर सहायता का आश्वासन दिया। स्थापना दिवस के उपलक्ष्य में छात्र-छात्राओं ने गणेश वंदना, द्रौपदी चीरहरण, श्री राधा-कृष्ण लीला और होली नृत्य जैसी रंगारंग सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दीं, जिसने सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।कार्यक्रम का सफल संचालन शिक्षा संकायाध्यक्ष डॉ. बीके गोस्वमी ने किया।
कार्यक्रम में अन्य प्रमुख अतिथियों में श्री दीपक भरतिया, अभिजीत जी, दलबीर सिंह, डॉ. वीरी सिंह, डॉ. अजय राजावत, डॉ. अशोक कौशिक, श्री शैलेष मिश्रा एवं महाविद्यालय के प्रोफेसर डॉ. एसके सिंह, डॉ. बबीता अग्रवाल, डॉ. मधु त्यागी, डॉ एस के राय, डॉ संजय कटारिया, डॉ रवीश शर्मा , डॉ बीपी राय, डॉ आनंद त्रिपाठी,डॉ रेखा राय, डॉ रुचि अग्रवाल, डॉ सुनीता शर्मा, डॉ अनु अग्रवाल सहित महाविद्यालय के सभी प्राध्यापक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

0% LikesVS
100% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.