• Sun. May 24th, 2026

बलदेव में गांव के किसान ने दाल उत्पादन का बनाया कीर्तिमान

ByVijay Singhal

Dec 24, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। बलदेव के गांव करनाल निवासी किसान महेश चंद ने प्रदेश में सर्वाधिक दाल उत्पादन का कीर्तिमान बनाया है। सोमवार को किसान दिवस पर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने उन्हें लखनऊ में नकद राशि एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया है। बलदेव के गांव करनाल निवासी महेश चंद्र पुत्र भगवती प्रसाद ने अपने खेतों में अरहर की दाल का रिकॉर्ड उत्पादन प्राप्त किया है। महेश ने अपनी एक हेक्टेयर खेती में अरहर की दाल की पी-2 नामक प्रजाति की बुवाई की थी। उसने कम लागत में ही एक हेक्टेयर खेती से 32.2 कुंतल दाल की रिकॉर्ड पैदावार की है। उसके दाल उत्पादन ने पूरे प्रदेश में पहला स्थान प्राप्त किया है। उसकी सफलता पर जिला प्रशासन ने मुख्यमंत्री पुरस्कार के लिए उसके नाम की संस्तुति की थी। सोमवार को लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने महेश चंद्र को प्रोत्साहित करते हुए प्रशस्ति पत्र एवं एक लाख रुपये का नकद पुरस्कार प्रदान किया। इससे महेश चंद की खेती के हौसलों को पंख लग गए हैं। वह अब खेती में और नए प्रयोग कर बेहतर उत्पादन हासिल करने के प्रयत्न शुरू करेंगे। महेश अन्य किसानों को भी इसके लिए प्रेरित कर रहे हैं।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.