हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला कारागार में जिला जज आशीष गर्ग, जिलाधिकारी शैलेंद्र कुमार सिंह व वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेष पांडेय जिला कारागार का निरीक्षण किया। कारागार अधीक्षक अंशुमान गर्ग ने बताया कि निरीक्षण में बैरक, रसोईघर, चिकित्सालय आदि को चैक कर बंदियों/बाल अपचारियों से वार्ता कर सुविधाओं व समस्याओं की जानकारी की गयी। इस दौरान जिला कारागार में बनाए गए बैडमिंटन कोर्ट, टेबल टेनिस कोर्ट को भी देखा। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने जिला कारागार की सफाई व्यवस्था को भी परखा। जिला कारागार में सफाई व्यवस्था को देखकर अधिकारियों ने सराहना की। निरीक्षण के दौरान जिला जज आशीष गर्ग के द्वारा महिला बंदियों को शॉल वितरण कर उनकी समस्याओं को जाना। इसके बाद अधिकारियों ने बाल सम्प्रेक्षण गृह (किशोर) का निरीक्षण किया। यहां सम्बन्धित अधीनस्थों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
