हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। क्रिसमस को लेकर ईसाई समाज में खुशियां छाई हुईं हैं। मंगलवार की मध्यरात्रि में प्रभु का जन्म होगा और चर्च बेल प्रभु के आगमन का संदेश देगी। इसी के साथ क्रिसमस की बधाई शुरू हो जाएंगी। शहरा भर में चर्च सज गए हैं। बिजली की सज्जा से जगमग हो रहे हैं। क्रिसमस को लेकर ईसाई समुदाय के अनुयायियों में जोश और उमंग का माहौल है। इसी खुशनुमा वातावरण में वह प्रभु यीशु मसीह के आगमन की खुशी को मनाने के लिए तैयारी में जुटे हुए हैं। गिरजाघरों को सजाया जा रहा है। सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च के पास्टर इंचार्ज श्रीपाल ने बताया कि प्रभु यीशु मसीह का जन्म मध्य रात्रि को हुआ और उनके जन्म की खुशी 25 दिसंबर को क्रिसमस बड़े दिन के रूप में मनाया जाता है। कैरोल सिंगिंग में युवाओं का जोश देखते ही बन रहा है। मसीह भजन मंडली घर-घर जाकर भजन गा रही हैं और प्रभु यीशु के जन्म का शुभ समाचार दे रही हैं। देखो दुनिया में शोर हो गया, आज पैदा मासीह हो गया भजन सभी के मन को मोह रहे हैं। सद्भावना फाउंडेशन अध्यक्ष व सेंट्रल मेथोडिस्ट चर्च के मीडिया कोआर्डिनेटर मनीष दयाल ने कहा कि मध्य रात्रि में चर्च बेल बज उठेंगी जो यीशु मसीह के आमद का संकेत देंगी।
7455095736
