हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। राया थाने में तैनात दो सिपाहियों की धारा बदलने के नाम पर पांच लाख रुपये मांगने की ऑडियो वायरल होने पर एसएसपी ने दोनों सिपाहियों को निलंबित कर दिया है। एसपी देहात त्रिगुण बिसेन की जांच में ऑडियो सही मिलने पर यह कार्रवाई की गई है। राया थाने क्षेत्र के चौधरी ढाबा के पास छह माह पूर्व सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई थी। परिजनों ने थाने में शिकायती पत्र दिया, लेकिन पुलिस ने मुकदमा दर्ज नहीं किया। इसके बाद पीड़ित ने न्यायालय की शरण ली। न्यायालय के आदेश पर थाने में मुकदमा दर्ज हुआ था। इसके बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी। इसी बीच राया थाने में तैनात सिपाही मानवेंद्र ने पीड़ित से धारा बदलने के नाम पर पांच लाख रुपये मांग लिए। पीड़ित ने इसका ऑडियो रिकॉर्ड कर इंटरनेट मीडिया में प्रसारित कर दिया, जो एसएसपी शैलेश कुमार पांडेय तक पहुंच गया। एसएसपी ने बताया कि मामले की जांच सही मिलने पर मानवेंद्र और अनिल को निलंबित कर दिया है। हालांकि सिपाही मानवेंद्र के साथ अनिल की भूमिका भी संदिग्ध पाई गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
