हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में बांकेबिहारी मंदिर के निकास द्वार पर शनिवार शाम को एक श्रद्धालु की अचानक तबीयत बिगड़ गई। घटना से मंदिर के द्वार पर अफरातफरी मच गई। मंदिर में तैनात डॉक्टर द्वारा उपचार किए जाने के बाद श्रद्धालु को होश आ सका। प्रतापगढ़ निवासी कमलेश्वरनाथ मौर्य (29) परिवार के साथ ठाकुर बांकेबिहारी मंदिर दर्शन करने पहुंचे। भीड़ के बीच आराध्य के दर्शन कर जैसे ही वह मंदिर के निकास द्वार एक से निकलने लगे तभी अचानक घबराहट होने लगी और वह बेहोश होकर गिर पड़े। साथ चल रहे परिजनों ने उन्हें संभाला। मुंह पर पानी के छींटे दिए। इस पर भी होश न आया। वहां तैनात सुरक्षा गार्ड श्रद्धालु को भीड़ से बाहर मंदिर के चबूतरे पर लेकर आए। यहां से परिजन मंदिर में तैनात डॉक्टर धीरेंद्र कुमार के पास ले गए। डॉक्टर ने ब्लड प्रेशर चेक किया और प्राथमिक उपचार किया। इसके बाद उन्हें होश आ गया। बांकेबिहारी मंदिर स्वास्थ्य सेवा प्रभारी विनायक प्रताप सिंह ने बताया कि ब्लड प्रेशर लो हो जाने की वजह से श्रद्धालु की तबीयत बिगड़ी। प्राथमिक उपचार के बाद श्रद्धालु को होश आ गया और परिजन अपने साथ ले गए।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
