हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। स्पेशल टास्क टीम व हाईवे थाने की पुलिस ने 142 किलोग्राम गांजे के साथ दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। आरोपी आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से गांजा लेकर भरतपुर के डीग में सप्लाई करने जा रहे थे। संयुक्त टीम ने गोवर्धन रोड असगरपुर तिराहे से पकड़ लिया। साथ ही कार समेत अन्य सामग्री जब्त की है। पुलिस ने एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया है। एसपी सिटी डॉ. अरविंदर कुमार ने बताया है कि स्पेशल टास्क टीम को सूचना मिली कि कार सवार दो युवक विशाखापट्टनम से गांजे की खेप लेकर आगरा व मथुरा से होते हुए भरतपुर के डीग में सप्लाई के लिए जा रहे हैं। हाईवे थाने की पुलिस और स्पेशल टीम सतर्क हो गई। टीम ने भरतपुर जाने वाले रास्ते पर चेकिंग शुरू कर दी। इसी दौरान शनिवार तड़के 3 बजे के करीब आगरा की तरफ से एक कार आती दिखी। गोवर्धन रोड असगरपुर तिराहे पर पुलिस चेकिंग को देखकर युवक कार से उतरकर भागने का प्रयास करने लगे। पुलिस ने घेराबंदी करके दोनों को धर दबोचा। कार से करीब 60 लाख रुपये कीमत का 142 किग्रा गांजा और 8 किग्रा वेस्टेज पॉलिथीन जब्त कर ली। दोनों युवकों की पहचान मेरठ के सरधना तहसील के गांव कालंद निवासी सामून अहमद और दिल्ली के पड़पड़गंज के जवाहर मोहल्ला निवासी सारिफ के रूप में हुई है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया है कि आंध्र प्रदेश के विशाखापट्टनम से गांजा लेकर भरतपुर के डीग में सप्लाई के लिए जा रहे थे। मादक पदार्थों की तस्करी करने के एवज में उन्हें मोटी रकम मिलती है। एसपी सिटी ने बताया है कि इस गोरखधंधे से जुड़े अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। एसपी सिटी ने बताया है कि एसएसपी ने सफल ऑपरेशन के लिए संयुक्त टीम को इनाम देने की घोषणा की है। दोनों टीमों को 25 हजार रुपये का इनाम दिया जाएगा। इसमें हाईवे थाने के 9 पुलिसकर्मी और स्पेशल टास्क टीम के 6 पुलिसकर्मी शामिल हैं।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
