• Sun. May 24th, 2026

मथुरा के कचहरी रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराई, युवक की मौत

ByVijay Singhal

Dec 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। सदर थाना क्षेत्र में कचहरी रोड पर तेज रफ्तार बाइक डिवाइडर से टकराने पर राया निवासी टैक्सी चालक की मौत हो गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। राया थाना क्षेत्र के गांव मनिना भालू निवासी सचिन ने बताया कि उनके भाई राहुल सिंह (28) खुद की टैक्सी चलाते थे। शुक्रवार को वह किसी काम से बाइक से मथुरा आए थे। रात 10 बजे घर आ रहे थे। इसी दौरान कचहरी रोड पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। लोगों ने पुलिस को सूचना दी। सदर थाने की पुलिस घायल को अस्पताल लेकर पहुंची। यहां डॉक्टरों ने राहुल को मृत घोषित कर दिया। थाना प्रभारी विदेश कुमार ने बताया है कि परिजनों ने अभी कोई तहरीर नहीं दी है। शव पोस्टमार्टम के बाद परिजन को सौंप दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.