• Sun. May 24th, 2026

कोसीकलां में लेनदेन के विवाद में हुए पथराव में 31 लोगों पर रिपोर्ट दर्ज

ByVijay Singhal

Dec 22, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में दिल्ली गेट पर लेनदेन के विवाद में हुए पथराव के मामले में पुलिस ने 31 नामजद और 15-20 अज्ञात लोगाें के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की है। पुलिस ने शनिवार को 6 आरोपियों को पकड़कर चालान कर दिया। पुलिस की तलाश में दबिश दी जा रही है। शुक्रवार दोपहर दिल्ली गेट के नाडूवास निवासी शरीफ गाजूकिया और साठावाडियावास निवासी मुस्तकीम पक्ष के बीच लेनदेन को लेकर विवाद हो गया था। तकादा करने पर दोनों के बीच कहासुनी से शुरू हुआ विवाद मारपीट, लाठी-डंडे और पथराव में तब्दील हो गया। दोनों पक्षों ने एक-दूसरे पर ईंट-पत्थर और बोतलबाजी करना शुरू कर दिया। प्रभारी निरीक्षक अजीत सिंह ने बताया कि पुलिस ने झगड़े का स्वत: संज्ञान लेते हुए उपद्रव करने वाले मुस्तकीम, मुस्ताक, आसिफ, आजाद, राजू, हाजी सिराज, सरफराज, जुनैद, फक्कन, नसरूद्वीन, कम्बो, युसुफ सहित 15-20 अज्ञात लोगों खिलाफ मामला दर्ज किया है। छह आरोपियों का चालान कर दिया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.