हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज़ चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जीआरपी मथुरा जंक्शन ने ट्रेन में मोबाइल चोरी करने वाले एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी का एक मोबाइल बरामद किया है। थाना प्रभारी निरीक्षक यादराम सिंह ने बताया कि चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस की टीम प्लेटफार्म नंबर एक पर आगरा साइड बने अंतिम टीन शेड के पास पहुंची तो वहां पुलिस को एक संदिग्ध युवक दिखाई दिया। पुलिस ने उसे पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से एक मोबाइल फोन मिला। पुलिस ने फोन के बारे में जानकारी की तो युवक ने बताया कि मोबाइल को उसने ट्रेन में यात्रा करने वाले किसी यात्री से चोरी किया था। पुलिस ने इस मामले में अभियुक्त पुष्पेन्द्र उर्फ रामू, निवासी प्राइमरी स्कूल के पीछे गांव उस्मानपुर थाना खंदौली, आगरा को गिररफ्तार कर जेल भेज दिया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक आशुतोष सिंह व मुख्य आरक्षी बृजेन्द्र सिंह, सुरेश कुमार थे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
