हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। भाजपा नेता राजपाल सिंह और उसके भाई के खिलाफ लोगों से पैसे ठग लिये जाने की तीन रिपोर्ट दर्ज करायी गई हैं। तीनों ही मामले में पुलिस ने पहले रिपोर्ट दर्ज नहीं की। अंत में पीड़ितों ने अदालत का सहारा लिया और तब जाकर रिपोर्ट दर्ज की गई हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है। कोर्ट के आदेश पर महेंद्र नगर, सौंख रोड निवासी सुरेश कुमार ने राजपाल पुत्र विजय सिंह, वीरपाल पुत्र विजय सिंह, निवासी यशरूप मार्केट, मण्डी समिति के सामने, सौंख रोड के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है। रिपोर्ट में कहा है कि राजपाल व वीरपाल उसके पड़ौसी हैं। इन्होंने षडयंत्र कर उनसे कहा कि तुम पैसा दे दो, तुम्हारा पैसा अपनी जमीन के कारोबार में लगा देंगे। जिससे तुम्हें अच्छा मुनाफा मिलेगा। रिपोर्ट में कहा है कि उनकी बात का विश्वास कर उन्होंने (सुरेश ने) 24 जुलाई 2013 को 14,53,000 रुपया नकद व 31 जुलाई 2013 को एक लाख रुपया नकद आरोपियों को दिये। इसके बाद जब-जब पीड़ित ने आरोपियों से हिसाब करने को कहा तो वे सिर्फ सांत्वना देते रहे और कहा कि एक साथ हिसाब करेंगे, जिससे इकट्ठा पैसा तुम्हारे काम भी आयेगा। पीड़ित ने कहा है कि उसे पैसों की आवश्यकता होने पर उसने आरोपियों से मूलधन व मुनाफा दोनों का हिसाब करने को कहा। जिस पर ये लोग टालमटोल करने लगे और प्रार्थी का पैसा वापस नहीं लौटाया। इसके बाद पीड़ित ने समाज के लोगों के बीच अपनी बात रखी तो पांच मार्च 2023 को जिला पंचायत अध्यक्ष किशन सिंह चौधरी के निवास पर उनकी और कुछ अन्य लोगों की मौजूदगी में पंचायत हुई, जिसमें उनके अलावा उनकी तरह ही अन्य लोग भी मौजूद थे। जिसमें राजपाल व वीरपाल ने उनका पैसा स्वीकार करते हुए तीन माह के अंदर मूलधन व मुनाफा दोनों का भुगतान करने का वायदा किया। परन्तु आज तक पैसा वापस नहीं लौटाया है। पीड़ित ने कहा है कि आरोपियों लोगों द्वारा पैसा लेने से पूर्व किये गये वायदे के अनुसार उनके 15 लाख 53 हजार रुपये इन लोगों की ओर बकाया हैं, जो उनसे ठगे गये हैं। इसके अलावा अदालत के आदेश पर एक रिपोर्ट नटवर नगर, धौलीप्याऊ निवासी सोनू पुत्र हरीप्रसाद द्वारा राजपाल और उसके भाई वीरपाल के खिलाफ दर्ज करायी है। सोनू का आरोप है कि वर्ष 2012 में राजपाल व वीरपाल ने अपने आपको जमीन का बड़ा कारोबारी बताते हुए नजदीकी बढ़ाई और फिर जमीनों में पैसा लगाकर अच्छा मुनाफे की बात कहकर तीन अलग-अलग तारीखों में इन लोगों ने 41 लाख 73 हजार 551 रुपये जमीन के कारोबार में लगाने के लिए ले लिये। आरोपियों ने ने करीब 10 वर्ष निकाल दिये। जनवरी 2023 में पीड़ित को पैसे की आवश्यकता थी तो उसे पैसे मांगे। पंचायत भी हुई पंचों के आरोपियों ने वायदा किया कि तीन माह के अंदर हिसाब कर देंगे लेकिन हिसाब नहीं किया। अब पैसा मांगने पर आरोपियों ने गालियां दीं और धमकी दी कि अब पैसे मत मांगना, बरना जिंदा नहीं छोड़ेंगे। पीडि़त ने आरोप लगाया है कि उनसे ठगी की गई है। रिपोर्ट-3 इसी तरह की एक रिपोर्ट अदालत के आदेश पर शक्तिनगर, महोली रोड निवासी यश अग्रवाल पुत्र राधाकिशन सिंघल ने राजपाल उसके भाई वीरपाल के खिलाफ दर्ज करायी है। यश के आरोप भी लगभग वैसे ही हैं, जो अन्य दो रिपोर्टों में पीड़ितों ने लगाये हैं। यश का कहना है कि 08 अप्रेल 2013 व 08 मई 2013 को 23 लाख 59500 रुपये उन्होंने आरोपियों को दिये थे। नवंबर 2022 में इनसे हिसाब करने व पैसा देने को कहा तो ये लोग वायदा करके टालमटोल कर गये। इसके बाद पंचायत करकने पर इन्होंने पैसा देने का वायदा किया लेकिन नहीं दिये। यश का भी आरोप है कि उनसे ठगी की गई है।
