• Sun. May 24th, 2026

गोविंदनगर थाना के क्षेत्र में नाबालिग को बहला कर ले गये तीन युवक

ByVijay Singhal

Dec 19, 2024
Spread the love

 

हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल

मथुरा। थाना गोविंदनगर में महिला ने तीन युवकों पर बेटी को बहला फुसला कर ले जाने के बाद गलत करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर रिपोर्ट दर्ज कर किशोरी का मेडिकल कराते हुए मामले की जांच शुरू कर दी है। मंगलवार रात थाना गोविंदनगर क्षेत्र में रहने वाली महिला ने थाने में तीन युवकों के नाम तहरीर दी है। इसमें आरोप लगाया कि उसकी 13 वर्षीय बेटी 14 दिसंबर को स्कूल पढ़ने के लिये गयी थी। स्कूल से वह वापस न आने पर चिंता हुई तो उसकी जानकारी की। पता चला कि वह उस दिन स्कूल नहीं गयी। उसकी एक सहेली के घर जाकर जानकारी की तो उसने बताया कि उसे तीन नामजद युवक घर छोड़ कर गये हैं। उसके घर जाकर देखा तो बेटी बेहोश थी। जब बेटी होश में आयी तो बेटी ने बताया कि उसे तीन लड़के जबरदस्ती अपनी बाइक पर बिठा कर गोवर्धन चौराहे के समीप एक कैफे में ले गये थे। वहां उसे कुछ सुंघा दिया। इसके बाद उन लड़कों ने उसके साथ क्या-क्या गलत किया, नहीं पता है। आरोप लगाया कि आरोपियों ने बेटी का वीडियो भी बना लिया है। इसके माध्यम से बेटी को ब्लैक मेल कर रहे हैं। प्रभारी निरीक्षक गोविंदनगर कमलेश सिंह ने बताया कि किशोरी का मेडिकल कराया है, उसमें दुष्कर्म जैसी कोई रिपोर्ट नहीं आयी है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.