हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के नौहझील थाना क्षेत्र में बारात में हर्ष फायरिंग के दौरान युवक के सीने में गोली लग गई। हादसा बारात चढ़त के दौरान हुआ। इस समय फायर मिस होने पर तमंचे की नाल तोड़ते वक्त गोली चल गई। गोली पास में खड़े गाड़ी ड्राइवर के सीने में जा लगी। गोली लगने से युवक लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा। यकायक घटी घटना से भगदड़ मच गई। आनन-फानन में युवक को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया। फायरिंग करने वाला युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। सूचना पर पहुंची पुलिस जांच पड़ताल कर आरोपी युवक की तलाश में जुट गई है। कोसी के गांव वर्चावली निवासी शिवदत्त के बेटे गोविंद की बारात देर रात नौहझील थाना क्षेत्र के गांव भगवान गढ़ी निवासी ओमी पुत्र शिवराज सिंह के यहां आई थी। यहां ओमी की लड़की मीरा की शादी थी। हर तरफ खुशी माहौल था। घर में हंसी खुशी शादी की खुशियां मनाई जा रहीं थीं। शादी की तैयारियां पूर्ण हो चुकी थीं। बारातियों की खूब आव भगत की गई। तभी गांव में डीजे पर बारात चढ़त के दौरान अवैध असलहा से हुई हर्ष फायरिंग के दौरान फायर मिस होने पर तमंचे की नाल तोड़ते वक्त अचानक गोली चल गई। गोली युवक के पास खड़े बस ड्राइवर मान सिंह पुत्र सुमेर सिंह निवासी पैगांव के सीने में जा धंसी और लहुलुहान होकर मान सिंह वहीं गिर पड़ा। गोली चलने से मौके पर भगदड़ मच गई और युवक मौके से भाग खड़ा हुआ। आनन-फानन में घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। सूचना पर पहुंची इलाका पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई। जानकारी देते हुए कार्यवाहक थाना प्रभारी मनोज चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि अवैध असलहा से हर्ष फायरिंग के दौरान गोली लगने से युवक घायल हुआ है, जो की सिटी हास्पिटल मथुरा में भर्ती है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
