• Thu. Feb 12th, 2026

मगोर्रा में तेज रफ्तार वाहन ने बाइक में मारी टक्कर,युवक की मौत, दूसरा घायल

ByVijay Singhal

Dec 7, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा के मगोर्रा थाना इलाके के गोवर्धन ड्रेन के निकट रोड हादसा हो गया। हादसे तेज गति से आते अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल पर सवार दो युवकों को रौंद दिया। हादसे में मोटर साइकिल सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गआ। वहीं दूसरे युवक का अस्पताल में इलाज चल रहा है। उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। रात गोवर्धन ड्रेन के निकट तेज गति से आते अज्ञात वाहन ने मोटर साइकिल में भीषण टक्कर मार दी। इस हादसे में एक मोटर साइकिल सवार गांव घड़ी विस्सा निवासी युवक प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं म्रतक प्रदीप का भाई प्रवीण गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे मौके पर पहुंची पुलिस ने उपचार के लिए निजी अस्पताल में भर्ती कराया है। जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। मिली जानकारी के अनुसार मगोर्रा थाना के घड़ी विस्सा गांव निवासी मोटरसाइकिल सवार दो युवक प्रदीप पुत्र गोविंद सिंह व प्रवीण पत्र बदन सिंह सोमवार देर रात गांव खुटिया गोवर्धन ड्रेन के पास पहुंचे ही थे कि तभी अचानक सौंख की तरफ से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इसमें दोनों युवक लहूलुहान हो गए। एक्सीडेंट इतना भीषण था कि मोटर साइकिल सवार प्रदीप की मौके पर ही मौत हो गई। भीषण हादसे को देख राहगीर ने पुलिस चौकी सौंख को फोन किया। हादसे की सूचना पाकर चौकी प्रभारी सन्दीप कुमार मय फोर्स के घटना स्थल पर पहुंच गए। चौकी प्रभारी अपनी सरकारी गाड़ी से घायलों को अस्पताल ले जा रहे थे, लेकिन हादसे में घायल हुए प्रदीप कुमार ने रास्ते मे दम तोड़ दिया। दूसरे युवक प्रवीण कुमार का मथुरा के केम हॉस्पिटल में इलाज चल रहा है। हालात चिंताजनक बनी हुई है। घटना की सुनकर परिवार में कोहराम मच गया। चौकी प्रभारी संदीप कुमार ने बताया कि एक युवक की मौत हो गई है, दूसरे का इलाज चल रहा है। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.