• Sun. May 24th, 2026

10 बीघा गेहुं और सरसों की फसल को जोतकर किया नष्ट

ByVijay Singhal

Dec 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना जैत के अंतर्गत ग्राम मघेरा में 10 बीघा गेहुं और सरसों की फसल को नामजदों ने जोतकर नष्ट कर दिया। रूपन उर्फ कैला पत्नी अशोक गौतम निवासी मघेरा ने बताया कि उनके 10 बीघा खेत में गेहुं और सरसों की फसल खड़ी थी। सरसों में फूल निकल रहा था और गेहुं भी उगकर तैयार थे। जिसे गांव मघेरा, आझई और कुछ अन्य लोगों ने सोमवार की रात्रि रोटावेटर से जोतकर नष्ट कर दिया गया है। पीड़िता ने पुलिस से शिकायत कर कार्रवाई करने की मांग की है। थाना प्रभारी जैत अश्विनी कुमार ने बताया कि मामले की जांच हल्का इंचार्ज द्वारा की जा रही है। जांच होने के बाद उचित कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.