• Sun. May 24th, 2026

ज्ञानगुदड़ी क्षेत्र में फायरिंग से फैली दहशत, रिपोर्ट

ByVijay Singhal

Dec 18, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। व्रन्दावन में कोतवाली की रंगजी पुलिस चौकी क्षेत्र में युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। आरोप है कि अभियुक्त पीड़ित को धमकाने व मारपीट के किये आये थे। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज विवेचना शुरू कर दी है। सोमवार की रात ज्ञानगुदड़ी क्षेत्र में बाइक सवार युवकों ने हंगामा काटा। आरोप है कि युवकों ने गोपी-उद्धव संवाद स्थल के इर्द गिर्द घूमते हुए हवाई फायरिंग की। फायरिंग की आवाज सुन क्षेत्रीय लोग दहशत में आ गये। सूचना पर इलाका पुलिस पहुंची, लेकिन तब तक अभियुक्त भाग निकले। इस मामले में मंगलवार को रणधीर सिंह निवासी ज्ञानगुदड़ी ने नामजद परीक्षित पुत्र गोपाल निवासी वंशीवट व अन्य के खिलाफ तहरीर दी जिस पर शाम को पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर लिया। इसमें आरोप लगाया गया है कि अभियुक्त शिकायतकर्ता को धमकाने व मारने के लिये आये थे।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.