हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। मांट तहसील में बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव में अध्यक्ष व सचिव पद को छोड़ बाकी पदों पर निर्विरोध चुनाव हो गया है। इसके लिए 24 दिसम्बर को मतदान होगा। चुनाव कार्यक्रम के तहत मंगलवार को नामांकन का अंतिम दिन था। समय सीमा पूरी होने तक अध्यक्ष पद के लिये अवधेश कटारा व सतीश शर्मा द्वारा नामांकन प्रस्तुत किए गए थे। जबकि सचिव पद के लिये शिव कुमार वर्मा व पंकज जायस द्वारा नामांकन किए गये। जिसके चलते दोनों पदों पर वोटिंग की संभावना है। वहीं चुनाव अधिकारी वीरेंद्र शर्मा व उप चुनाव अधिकारी लोकेन्द्र सिंह द्वारा बताया गया कि उपाध्यक्ष पद हेतु सुशील कुमार, कोषाध्यक्ष पद हेतु आलोक जायस, संयुक्त सचिव हेतु महेन्द्र सिंह व ऑडिटर हेतु दीपक सैनी द्वारा नामांकन किया है। उन पदों पर किसी अन्य द्वारा नामांकन नहीं किया गया है। वहीं अध्यक्ष व सचिव पद हेतु मैदान में मौजूद प्रत्याशियों द्वारा चुनाव प्रचार तेज कर दिया गया है, मतदान 24 दिसम्बर को होगा।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
