हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। महावन में नगर पंचायत के अध्यक्ष पद के आरक्षण सूची जारी होने के बाद दावेदारी के तैयारी में लगे कई चेहरे मायूस हो गए। वहीं कई दावेदारों के चेहरे पर खुशी साफ झलक रही है। मथुरा जनपद की बलदेव विधानसभा के अंतर्गत आने वाली पांच विधानसभाओं में नगर पंचायत अध्यक्ष पद के आरक्षण सूची जारी हुई है। राया व फरह नगर पंचायत को अनारक्षित , महावन को अनुसूचित जाति महिला, गोकुल और बलदेव को अन्य पिछड़ा वर्ग में रिजर्व किया गया है, नगर पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए तैयारी कर रहे कुछ उम्मीदवारों के चेहरे मुरझा गए हैं। कुछ उम्मीदवार खुशी मना रहे हैं। अब निकाय चुनाव की सरगर्मियां तेज होने लगी हैं। अब लोगों को चुनावों की तारीखों का ऐलान होने का इंतजार है। आरक्षण सूची जारी होते ही उम्मीदवार अब जनता के बीच पहुंचने लगे हैं और उन्हें अपनी दावेदारी के लिए समर्थन मांग रहे हैं। आरक्षण सूची जारी हुई, वैसे ही जनता के बीच उम्मीदवार पहुंचे और उन्हें हर संभव हर तरीके से मनाते हुए भी दिखाई दिए। बलदेव विधानसभा में पिछली बार महावन नगर पंचायत सामान्य, गोकुल नगर पंचायत सामान्य, बलदेव नगर पंचायत सामान्य, फरह नगर पंचायत सामान्य, राया नगर पंचायत सामान्य महिला थी, इस बार महावन अनुसूचित जाति महिला, गोकुल अन्य पिछड़ा वर्ग, बलदेव अन्य पिछड़ा वर्ग, राया सामान्य, फरह सामान्य रिजर्व की गई है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
