हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। कोसीकलां में जिला औषधि निरीक्षक द्वारा चैकिंग के दौरान अवैध वसूली करने का ऑडियो एवं फोटो सोशल मीडिया पर वायरल होने की चर्चा जाेरों पर है। जिला औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक पर मेडिकल स्टोर संचालकों ने आरोप लगाया है कि औषधि निरीक्षक देर शाम को निजी गाड़ी से पहुंचकर दुकानों पर छापामार कार्रवाई करते है। जबरन माल को नमूना लेकर ले जाते हैं। वही घरों से बिना लाइसैंस के दवा बेच रहे लोगों से अवैध वसूली करते हैं। चर्चा है कि कुछ माह पूर्व एक काॅलोनी से बिना लाईसेंस के दवा बिक्री करते एक युवक को पकड़ लिया। युवक के गोदाम से लाखों रूपये का माल सील कर दिया। मामले को रफा-दफा कराने के लिए एक व्यवसायी जो कि यूनियन का नेता भी बताया जा रहा है उसने सौदा करा दिया। चर्चा है कि सौदा तय होने के बाद नेता ने अपना हिस्सा भी मांगा तो बात बिगड़ गई। मोबाइल पर बात हुई तो रिकार्ड करके सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। इसकी शिकायत डीएलए अतुल उपाध्याय से की गई । जिला औषधि निरीक्षक प्रेम पाठक ने बताया कि मेडिकल स्टोर संचालकों के आरोपों को सरासर गलत बताया। बिना लाइसेंस के दवा बिक्री करते एक दुकानदार के नमूने फेल आने के बाद वह गलत आरोप लगा रहा है। आगे कार्रवाई न हो इसके लिए दबाब बनाने में जुटे है। आरोपों में कोई सच्चाई नही है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
