हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। वृंदावन में अंतिम नोटिस देने के बाद भी बकाया गृहकर जमा न करने पर नगर निगम ने बकाएदार गृहस्वामियों पर शिकंजा कसना शुरू कर दिया है। नगर आयुक्त के निर्देश पर नगर निगम की टीम प्रवर्तन दल के साथ बांकेबिहारी कॉलोनी स्थित एक होटल पर कुर्की की कार्रवाई करने पहुंची। कार्रवाई के डर से होटल स्वामी ने टीम को 2.93 लाख रुपए का भुगतान किया। इस कार्रवाई से बकाएदारों में खलबली मची रही। नगर निगम के वृंदावन जोन में नगर आयुक्त शशांक चौधरी के निर्देश पर नगर के पांच बड़े बकाएदारों के विरुद्ध कुर्की की कार्रवाई मंगलवार को तय की गई थी। कार्रवाई के लिए निगम ने कोतवाली से पुलिस बल मांगने के साथ ही तैयारी पूरी कर ली। तभी इस कार्रवाई के डर से रमणरेती स्थित तीन बकाएदारों ने संपत्ति कर नगर निगम कार्यालय में आकर जमा कर दिया। चौथा बकाएदार तेहरा रोड स्थित गोपालगढ का रहने वाला था। उसने भी तीन लाख रुपए संपत्ति कर निगम में जमा कर दिया, लेकिन पांचवें बकाएदार ने अंतिम नोटिस के 15 दिन से अधिक बीत जाने क बाद भी संपत्ति कर का भुगतान नहीं किया। इस पर निगम की टीम बांकेबिहारी कॉलोनी स्थित होटल मीरा व्यू पर कार्रवाई के लिए प्रवर्तन दल के साथ पहुंची। निगम की टीम कुर्की की कार्रवाई करती इससे पहले भवन स्वामी ने निगम के अधिकारियों से कुछ समय मांगा और बकाया संपत्ति कर में से 2 लाख 93 हजार रुपए का बैंक चेक के नगर निगम की टीम को सौंप दिया। कर निर्धारण अधिकारी रामेश्वर दयाल ने बताया कि नगर निगम के सभी जोनों में 500 बड़े बकाएदार की सूची तैयार की गई है। सभी को डिमांड नोटिस जारी कर दिए हैं। इसके बाद अंतिम नोटिस देकर सात दिन का समय गृहकर भुगतान के लिए भवन स्वामियों को दिया जाएगा। फिर भी भुगतान न करने पर कुर्की की कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। कुर्की की कार्रवाई के लिए होटल पहुंची टीम में नगर निगम के कर विभाग के कर अधीक्षक हरिकृष्ण गुप्ता, राजस्व निरीक्षक मुकेश सिंह, विपिन बल्लभ, नंदकिशोर आदि शामिल रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
