हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। जिला अस्पताल में उपचार के दौरान 9 दिसंबर को मृत वृद्ध के शव का पोस्टमार्टम 15 दिसंबर को हो सका। वह भी तब जब अस्पताल से 3 बार रिमाइंडर पुलिस भेजा गया। 12 दिसंबर को बलदेव पुलिस ने पंचायतनामा भरकर अग्रिम कार्रवाई शुरू की। 8 दिसंबर को बलदेव थाना क्षेत्र में हादसे में वृद्ध घायल हो गए। पुलिस ने उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया। उपचार के दौरान 9 दिसंबर को उनकी मौत हो गई। वृद्ध की मौत की सूचना अस्पताल ने कोतवाली पुलिस को दी। कोतवाली पुलिस ने इसकी जानकारी बलदेव पुलिस को भेज दी। इसके बाद भी शव जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखा रहा है और पोस्टमार्टम 15 दिसंबर को हो सका। जिला अस्पताल के सीएमएस डॉ. मुकुंद बंसल ने बताया कि जिन मरीजों की अस्पताल में मौत होती है उसकी सूचना पुलिस को दी जाती है। वृद्ध की मौत की सूचना कोतवाली पुलिस को दी गई। वृद्ध के शव को अस्पताल की मोर्चरी से उठाने के लिए तीन रिमाइंडर भी भेजे गए। तब जाकर शव को बलदेव पुलिस पंचायतनामा भरकर पोस्टमार्टम हाउस ले गई। कोतवाली प्रभारी वेदपाल पुंडीर ने बताया कि चूंकि मामला बलदेव थाने का था ऐसे में प्रत्येक रिमांइडर की जानकारी बलदेव पुलिस को भेजी गई। संभव है बुजुर्ग की शिनाख्त के चक्कर के पुलिस को पंचायतनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजने में देरी हो गई।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
