• Sun. May 24th, 2026

गोवर्धन में मजदूर पर बुलडॉग के जानलेवा हमले की एफआईआर दर्ज

ByVijay Singhal

Dec 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना गोवर्धन के सैनी मोहल्ला में पालूत बुलडॉग ने एक मजदूर पर जानलेवा हमला कर दिया। इससे मजदूर गंभीर घायल हो गया। पुलिस ने 10 दिन बाद घटना की रिपोर्ट दर्ज कर ली है। राजमिस्त्री सत्यप्रकाश सैनी मोहल्ला में राम प्रसाद सैनी के घर मजदूरी कर रहा था। गत तीन दिसंबर की सुबह यहां एक पालतू बुलडॉग सत्यप्रकाश पर जानलेवा हमला कर दिया। अन्य लोगों ने बमुश्किल सत्यप्रकाश को बुलडॉग से छुड़ाया। गंभीर हालत में सत्यप्रकाश को भाष्कर हॉस्पिटल में भर्ती कराया। आरोप है कि जब अन्य कार्य करने वाले एवं सत्यप्रकाश के परिजनों ने बुलडॉग के मालिकों से इसकी शिकायत की तो तरुण सैनी पुत्र गुपाल सैनी एवं कन्हैया उर्फ कान्हा ने उनसे अभद्रता कर दी और कार्रवाई करने पर जान से मारने की धमकी दी। घायल के भाई पवन ने अगले दिन थाने में आरोपियों के खिलाफ तहरीर दी थी। पुलिस ने 10 दिन बाद शनिवार को पीड़ितों की तहरीर पर नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई शुरु कर दी है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.