• Sun. May 24th, 2026

कूड़ा डालने की मना की तो पिता-पुत्र को पीटा

ByVijay Singhal

Dec 16, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। थाना हाईवे क्षेत्र स्थित जयगुरुदेव आश्रम के समीप हरिदास नगर में कूड़ा डालने को लेकर पिता-पुत्र की 12 से अधिक लोगों ने पिटाई कर दी। पुलिस ने घायल पिता-पुत्र को अस्पताल में भर्ती कराया और दो हमलावरों को हिरासत में लिया है। हरिदास नगर निवासी हरेंद्र कुमार शर्मा ने बताया कि शनिवार को वह घर के बाहर पार्क में सफाई कर रहे थे। तभी कॉलोनी के रहने वाले रामवीर और अशोक दो ट्रैक्टर-ट्राॅली में कूड़ा लेकर आए और पार्क में डालने लगे। इसका विरोध किया दोनों युवक देख लेने की धमकी देते हुए चले गए। रात 8.45 बजे उनके पिता प्रेमचंद और भाई गौरव दुकान पर बैठे थे। तभी कूड़ा डालने वाले रामवीर और अशोक तीन गाड़ियों के 12 से ज्यादा साथियों के साथ आए। गाड़ी सवारों ने आते ही दुकान पर बैठे हरेंद्र के पिता प्रेमचंद और गौरव के ऊपर लाठी-डंडों से हमला बोल दिया। शोर सुनकर वह और भाई राहुल शर्मा, राम शर्मा भी घर से बाहर आए और पिता और भाई को बचाने का प्रयास किया तो उसकी भी पिटाई लगा दी। हमले में हरेंद्र और गौरव गंभीर रूप से घायल हो गए। थाना प्रभारी निरीक्षक आनंद कुमार शाही ने बताया कि हरेंद्र कुमार की तहरीर पर हमलावर रामवीर, अशोक, महेंद्र पहलवान, विवेक, विक्रम, नरेश, हरीश समेत 12 अज्ञात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.