हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। 6 दिसंबर को बाबरी विध्वंस की बरसी पर मथुरा में धारा 144 लागू रही। अखिल भारत हिंदू महासभा के ऐलान के बाद मंगलवार को शाही ईदगाह मस्जिद के भीतर हनुमान चालीसा पढ़ने काफी संख्या में लोग पहुंचे। श्री कृष्ण जन्मस्थान परिसर के गेट पर पहुंचे थे तभी पुलिस ने पकड़ लिया। पोतरा कुंड के पास से दिल्ली से आए तीन लोगों को भी पकड़ लिया गया। सुबह से शाम तक पुलिस ने हिंदूवादी संगठन के 49 कार्यकर्ताओं को हिरासत में लिया। जबकि एक को गिरफ्तार किया। हिरासत में लिए गए लोगों से पूछताछ की जा रही है। फिलहाल स्थिति सामान्य है, लेकिन अभी भी बड़ी संख्या में पुलिस-पीएसी तैनात है। दरअसल, बीते दिनों हिंदू महासभा ने ऐलान किया था कि श्री कृष्ण जन्मभूमि के मूल गर्भ गृह में पढ़ा जाएगा। सभा ने मथुरा चलो का नारा दिया, जिसके बाद आज कई लोग मथुरा पहुंचे। इसको लेकर सुबह से ही जिले में अलर्ट रहा। पकड़े गए कार्यकर्ता दिल्ली, पश्चिम बंगाल के रहने वाले बताए जा रहे हैं। दिल्ली से आए देवदत्त ने बताया कि वह अखिल भारत हिंदू महासभा की अध्यक्ष राज श्री चौधरी के कहने पर श्री कृष्ण जन्मस्थान आए थे। ईदगाह मस्जिद की सुरक्षा को देखते हुए RAF तैनात की गई है। पुलिस ने मस्जिद के रास्ते पर बैरिकेड्स लगा दिए हैं। गाड़ियों की चेकिंग की जा रही है। ईदगाह मस्जिद के पास रेल लाइन बंद कर दी गई है। सुबह शाही ईदगाह पर लड्डू गोपाल का जलाभिषेक करने आ रहे हिंदू महासभा के कार्यकर्ता सौरभ शर्मा को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
