• Sun. May 24th, 2026

पर्यटकों के लिए खुलने लगा कुसम सरोवर

ByVijay Singhal

Dec 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। धार्मिक एवं ऐतिहासिक महत्व के कुसुम सरोवर को अब पर्यटकों के भ्रमण के लिए खोल दिया गया है। अब इसका मुख्य द्वारा सुबह से शाम तक नियमित खोला जा रहा है। पूर्व में इसे बंद रखने की खबर हिन्दुस्तान समाचार पत्र में प्रमुखता से प्रकाशित की थी। गोवर्धन के राधाकुंड परिक्रमा मार्ग में ऐतिहासिक एवं धार्मिक महत्व के कुसुम सरोवर के किनारे भव्य कलात्मक छतरियों में भरतपुर के महाराज सूरजमल एवं उनकी तीनों रानियों की समाधि हैं। यहां पुरातत्व एवं पर्यटन विभाग तथा मथुरा-वृंदावन विकास प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश ब्रज तीर्थ विकास परिषद द्वारा करोड़ों रुपए की धनराशि व्यय कर इसे सजाया संवारा गया है। यहां स्थापित लाइट एंड साउंड शो इसकी अलौकिक प्रतिभा में चार चांद लगा देता है। इसे गिरिराज परिक्रमार्थी, पर्यटकों के लिए वर्षों से बंद कर रखा था। इसके मुख्य द्वार पर ताले लगाकर कर्मचारी आराम फरमाते थे। यहां तैनात सुरक्षाकर्मी भी तैनात नजर नहीं आते थे। इसके चारों ओर ऊंची बाउंड्रीवाल एवं लोहे के जाल लगाकर भी इसे बंद कर रखा था। इससे लोग इसे बाहर से ही देखकर मायूस होकर लौट जाते थे। हिन्दुस्तान 24 टीवी न्यूज में इसकी खबर प्रमुखता से प्रकाशित होने के बाद पुरातत्व, प्रशासन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी जागे। अब उन्होंने कुसुम सरोवर के गेट को पर्यटकों के लिए नियमित खोलना शुरू कर दिया है। अब यहां सुबह से शाम तक पर्यटक अंदर तक भ्रमण कर इस ऐतिहासिक एवं धार्मिक धरोहर के महत्व से रूबरू हो रहे हैं। इससे पर्यटकों में राहत जताई है।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.