हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। हिंदू स्वाभिमान मंच के कार्यकर्ता बांग्लादेश में हो रही घटनाओं के विरोध के स्वर को धीमा नहीं पड़ने दे रहे हैं। इसको लेकर विद्यालय, कालेजों में गोष्ठी कर छात्रों से विचार विमर्श कर उनके विचार ले रहे हैं। विगत दिन इन घटनाओं को लेकर मंच के कार्यकर्ताओं ने ऋषिकुल इंटरनेशनल स्कूल में छात्र जागरुकता गोष्ठी का आयोजन किया। इस दौरान स्कूल, कालेज में पढ़ने वाले छात्रों से इस मुद्दे पर उनकी राय जानी गई। इसके बाद उनको विस्तार से इस घटनाक्रम एवं मूल कारणों को समझाया गया। गोष्ठी में कार्यकर्ताओं ने छात्रों को आगामी संभावनाओं पर विस्तार से सोचने एवं बोलने का आग्रह किया कि विश्व में जब भी कहीं ऐसी कोई घटना हो तो हमें उसके विरोध में खड़े रहना चाहिए। गोष्ठी में विचार रखते हुए ऋषिकुल इंटरनेशनल के छात्रों ने अपने विचार व्यक्त किये। इस दौरान इस प्रकार की घटनाओं के रोकथाम के बारे में भी सार्थक चर्चा गोष्ठी में की गई। गोष्ठी में कार्यकर्ता विजय बंटा ने बताया कि छात्रों में वयस्क से ज्यादा ऊर्जा एवं जोश रहता है। उन्हें सिर्फ थोड़ी दिशा देने की जरूरत है तो यह ऊर्जा राष्ट्रहित में काम आ सकती है। यह जानकारी आरएसएस महानगर के प्रचार प्रमुख माधव पुलकित प्रसाद ने दी।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
