हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा। प्रधानमंत्री टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत जिला क्षय रोग विभाग के सहयोग से मंडोना रूरल डवलपमेंट फाउंडेशन द्वारा गोवर्धन और बरसाना क्षेत्र में 260 क्षय रोगियों को पौष्टिक आहार किट बांटी गई। पौष्टिक आहार में प्रोटीन पाउडर, चना, दाल, सोयाबीन, मूंगफली आदि खाद्य पदार्थ क्षय रोगियों को दिए जा रहे हैं। शुक्रवार को आयोजित कार्यक्रम में क्षेत्रीय सुपरवाइजर मंजीत के द्वारा क्षय रोगियों से अपील की गई कि वह स्वयं पौष्टिक आहार का उपयोग करें। साथ ही वह अपने परिजनों की जांच कराएं। बताया कि दिनचर्या सही रखने के साथ पौष्टिक आहार एवं चिकित्सक के बताए अनुसार दवा लेने से लाभ जल्दी मिलेगा। जिला क्षय रोग अधिकारी डाक्टर संजीव यादव के अनुसार क्षय रोगियों के स्वास्थ्य पर लगातार नजर रखी जा रही है। मथुरा में मरीजों के सही होने का प्रतिशत भी करीब 90 प्रतिशत है। कार्यक्रम में मंडोना के लक्ष्मीकांत गौर,डा वल्ली, नवल किशोर, जिला समन्वयक शिव कुमार , मुकेश, जिला समन्वयक आलोक तिवारी, पंकज यादव, तेजवीर आदि उपस्थित रहे।
7455095736
Author: Vijay Singhal
50% LikesVS
50% Dislikes
