• Sun. May 24th, 2026

मथुरा में मिले गायों के कंकाल: अवशेष देख भड़के गौ भक्त, मथुरा-वृंदावन मार्ग जाम; पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ा

ByVijay Singhal

Dec 14, 2024
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
मथुरा स्थित थाना जैंत क्षेत्र अंतर्गत पीएमवी के जंगलों में दर्जनों मृत गाय के अवशेष मिलने से सनसनी फैल गई। मौके पर पहुंचे गौ भक्तों ने मथुरा वृन्दावन मार्ग के दोनों ओर मृत गायों के अवशेष रखकर रोड को बिल्कुल जाम कर दिया। सड़क पर बैठे गौ भक्तों ने गौशाला संचालकों के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही की मांग की। गौ भक्तों ने आरोप लगाया कि गौशाला संचालक मृत गायों के अवशेषों को भूमि में दबाने की बजाये यहां जंगल में फिंकवा देते हैं। जिसके चलते मृत गायों की दुर्दशा हो रही है। मौके पर पहुंचे प्रशासनिक और पुलिस अधिकारियों ने जब मृत गायों की स्थिति को देखा तो उनसे आने वाली गंध के कारण उन्हें नाक पर रुमाल रखना पड़ा। आक्रोशित गौ भक्त सुबह 10 बजे से थाना जैंत की नयति पुलिस चौकी क्षेत्र स्थित मथुरा वृन्दावन रोड पर जाम लगाकर बैठ गए। अधिकारियों के लाख समझाने के बाबजूद भी दोपहर के तीन बजे तक वे लोग अपनी मांगों पर अड़े रहे और जाम लगाये रहे। गौ भक्त दोषियों के खिलाफ तत्काल एफआईआर दर्ज कर उनकी गिरफ्तारी की मांग कर रहे थे। गौ भक्तों द्वारा रोड ब्लॉक करने के कारण मार्ग के दोनों ओर सैकड़ों वाहनों की लम्बी कतारें लग गईं। यात्री मथुरा से वृन्दावन और वृन्दावन से मथुरा जाने के लिए विवश दिखाई दिए। काफी समय बाद अधिकारियों ने वृन्दावन के पशु चिकित्साधिकारी को मौके पर बुलाया। डॉक्टर राकेश तिवारी मृत गायों के टैग एकत्र कर पता लगाने की कोशिश में लग गए कि आखिर यह मृत गाय किस गौशाला की हैं। अधिकारियों ने मृत गायों को भूमि में दबाने के लिए मौके पर नगर निगम से दो जेसीबी मशीन और नमक भी मंगवा लिया। लेकिन गौ भक्तों ने उन्हें जंगल में प्रवेश ही नहीं करने दिया। वे लोग जेसीबी के आगे झुंड बनाकर खड़े हो गये। तीन बजे तक अधिकारियों के अनुरोध के बाबजूद भी जब गौ भक्त रोड खोलने के लिए नहीं माने। स्थिति इतनी तनावपूर्ण हो गई कि जिलाधिकारी शैलेन्द्र कुमार सिंह और पुलिस कमांडर शैलेश कुमार पांडेय भी मौके पर आ गये। लेकिन गौ भक्तों की भीड़ में घुसे कुछ उपद्रवी युवक किसी भी बात पर रोड खोलने को तैयार नहीं हुए। अन्य लोगों को भड़काने का प्रयास करने लगे। अब पुलिस के सामने सिवाय लाठी चार्ज के कोई विकल्प नहीं बचा।
तब जाकर आलाधिकारियों के निर्देश पर रोड ब्लॉक कर रहे युवकों को पुलिस ने लाठीचार्ज कर खदेड़ना शुरू किया। रोड खुलने के बाद करीब पांच घंटे से परेशान यात्रियों ने राहत की सांस ली। रोड जाम कर रहे लोगों से पुलिस ने चार को हिरासत में लेकर थाना जैंत भेज दिया।
7455095736
Vijay Singhal
Author: Vijay Singhal

50% LikesVS
50% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.