• Sat. Oct 17th, 2026

खड़ेश्वरी आश्रम में भगवान की मूर्ति को तोड़ने का प्रयास

Byvijay.singhal1233

Oct 7, 2022
Spread the love
हिदुस्तान 24 टीवी न्यूज चीफ विजय सिंघल
आश्रम के महंत की तहरीर पर सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज
मथुरा। गोवर्धन में पलसों के खड़ेश्वरी बाबा आश्रम में घुस कर भगवान की मूर्ति गिरा कर तोड़ने का आरोपियों ने प्रयास किया। महंत की तहरीर पर पुलिस ने सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बरसाना मार्ग स्थित पलसों में श्रीधरदास खड़ेश्वरी बाबा बेसहारा गोवंश का पालन पोषण करते हैं। तीन अक्तूबर को बाबा का शिष्य चेतन ट्रैक्टर ट्रॉली से गोवंश के लिए चारा लेकर आश्रम में जा रहा था, आरोप है कि अर्जुन, नेकराम, विष्णु, रवि, अतीक, घनश्याम, मनोज ने ट्रैक्टर ट्रॉली को रुकवा कर चेतन के साथ मारपीट कर दी। 4 अक्तूबर को आरोपी शराब के नशे में आश्रम में आए। भगवान की मूर्तियां गिरा कर तोड़ने का प्रयास किया। बाबा श्रीधरदास ने बताया कि आरोपी आश्रम पर कब्जा करना चाहते हैं। विगत माह भी आरोपियों न्रे गोलियां चलाईं थी। थाने में तहरीर देकर मुकदमा दर्ज कराया था, अब फिर तहरीर दी है। थानाध्यक्ष नितिन कसाना ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है। दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
7455095736
100% LikesVS
0% Dislikes

Leave a Reply

Your email address will not be published.